बरेली: इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रहस्यमय तरीके से हुई व्यक्ति की मौत
इज्जत नगर स्टेशन पर रहस्यमय तरीके से एक व्यक्ति की ट्रेन में मौत हो गई मृतक व्यक्ति संजय पुत्र राम भजन लाल निवासी राजीव कॉलोनी थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत का रहने वाला है। वह आशापुर में मनरेगा में जेई के पद पर तैनात है ।वह ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक से इज्जत नगर स्टेशन पर रहस्यमय में तरीके से उनकी मौत हो गई।