नकुड: मोहल्ला गुहा में आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर युवक और महिलाओं के साथ की मारपीट, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
अंबेहटा के मोहल्ला गुहा में उस समय हड़कंप मच गया, जब आधा दर्जन युवकों ने किसी बात को लेकर आसिफ पुत्र राशिद के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए आसिफ पर भी हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।