रेवदर: रेवदर के अनादरा पुलिस ने डंपर चोरी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी थाने के टॉप 10 अपराधियों में था शामिल
Reodar, Sirohi | Apr 3, 2026 सिरोही जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनादरा थाना पुलिस ने डंपर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी असरार खान, जो थाना स्तर की टॉप-10 सूची में शामिल था, पिछले करीब 15 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। थानाधिकारी कमलेश गहलोत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सुलुंबर से गिरफ्तार किया।