शहर के कचहरी परिसर से अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नगर थाने की पुलिस ने उसे जारी करते हुए अज्ञात चोरों की पहचान करने वाले लोगों को उचित इनाम देने की घोषणा की। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान ने दी।