निंबाहेड़ा में पौष मास कृष्ण अमावस्या यानी मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला के समीप स्थित श्री निमड़िया भैरव देव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस दौरान दीपक वैष्णव एवं पंडित शम्भूनाथ ने विधिविधान से पूजा सम्पन्न कराई और महाआरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भैरव देव के दर्शन किये।