पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सट्टा खाईबाड़ी करते दो आरोपियों को पकड़ा, ₹4500 और सट्टा सामग्री बरामद
गंजडुंडवारा पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने अकबर नगर पलिया निवासी राजकुमार को 2200 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा। वहीं समसपुर निवासी गुफरान को 2300 रुपये नकद व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित धारा में कार्रवाई की।