देवली: घाड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई, 48 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Deoli, Tonk | Apr 13, 2025 टोंक जिले के घाड थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 देसी पव्वे देसी शराब के जप्त किए हैं। थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान डाटुंडा पुलिया के समीप से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।