देवली: देवली पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के समीप ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Deoli, Tonk | Apr 5, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर स्थित देवली पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के समीप कोटा से जयपुर जा रहे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। चालक ने कूद कर जान बचाई इस दौरान हाइवे पर अफरातफरी माहौल हो गया । सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।