टीकमगढ़: ईदगाह से अस्पताल तक चला बुलडोज़र, सड़कों से अवैध कब्जा हटा, अब हादसों पर लगेगी लगाम!
टीकमगढ़ शहर में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन रोड और हनुमान चालीसा के पास से कब्जे हटाए। एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था।