मुरैना नगर: मुरैना: नीट छात्र यश का शव पिता के आने के बाद शव गृह से उठा, बानमौर पुलिस जांच में जुटी, हादसा या साजिश?
मुरैना के बनामौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिले 19 वर्षीय छात्र यश पाराशर का शव सोमवार को पिता मनोज पाराशर के मुरैना पहुंचने के बाद शवगृह से घर ले जाया गया। BSF में पश्चिम बंगाल पदस्थ पिता के आने तक शव मुरैना शवगृह में रखा गया था। CUET परीक्षा देकर लौट रहे यश की मौत संदिग्ध बताई जा रही है।जूते और बैग अलग-अलग जगह मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।