युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारा प्रथम लक्ष्य है: विश्वजीत सिंह भाटी
कोलायत ।RKCL अधिकृत ज्ञानकेंद्र तरूण कम्प्यूटर्स कोलायत में आज दिनांक 13.11.2026 को राजस्थान सरकार द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण तथा कौशल विकास की दिशा में संचालित निःशुल्क RSCIT, RSCFA(TALLY) कम्प्यूटर कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के नवीन बैच का शुभारंभ मुख्य अतिथी नव निर्वाचित सरपंच श्री विश्वजीत सिंह भाटी एवं विशिष्ट अतिथि जन शिक्षण संस्थान बीकानेर निदेशक ओमप्रकाश जी सुथार और केंद्र निदेशक सुलोचना राठौड़ कर कमलो द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि युवा सरपंच विश्वजीत सिंह भाटी ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है।आज का युग तकनीक दक्षता का युग है इसलिए सूचना प्रगति के क्षेत्र में सभी कंप्यूटर प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाले प्रशिक्षण है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हमारी ग्राम पंचायत की ओर से यथा संभव सभी प्रयास किए जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सुथार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अनुजा निगम ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना आदि की जानकारी देते हुए युवाओं को अपना स्वरोजगार स्थापित करने की जानकारी दी।
इस शुभ अवसर पर केंद्र निदेशक तरूण सर द्वारा सम्बोधन करते हुये निःशुल्क कम्प्युटर कार्यक्रमओं की जानकारी दी गई । निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु कोलायत सहित आस पास के गांव मढ़, भोलासर, झझू, खींदासर, गंगापुरा, गुड़ा, दियातरा आदि गांव से कुल 27 बालिकाओं एवं महिलाओं का चयन हुआ । नव निर्वाचित सरपंच श्री विश्वजीत सिंह भाटी एवं विशिष्ट अतिथी जन शिक्षण संस्थान बीकानेर निदेशक ओमप्रकाश जी सुथार ने सभी अभ्यर्थीयों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयन होने की बधाई देते हुये सभी अभ्यर्थीओं को पाठ् सामग्री (पुस्तकों) का वितरण किया गया । केंद्र अनुदेशिका श्रीमति सुलोचना राठौड़ ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। आपके द्वारा इस शैक्षणिक पहल में सहभागिता प्रदान करना तथा चयनित महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु अपना बहुमूल्य समय देना निश्चित रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य, तकनीकी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायी है।
आपकी उपस्थिति से न केवल इस आयोजन की गरिमा बढ़ी है, बल्कि शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रति हमारी संस्था के प्रयासों को भी नई ऊर्जा एवं प्रोत्साहन मिला है।
इसी के साथ ही संस्था परिसर में जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा संचालित असिस्टेंट योग प्रशिक्षण का भी अवलोकन करते हुए युवा सरपंच विश्वजीत सिंह भाटी ने प्रशिक्षणार्थीयों से संवाद स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए तो अनमोल होता ही है इसके साथ ही आजकल योग प्रशिक्षक के रूप में रोजगार उपलब्ध करवाने वाला भी प्रशिक्षण है।
Bikaner, Bikaner | Nov 13, 2026