रफीगंज: गुप्त सूचना पर कासमा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, चिरौला से वारंटी किया गिरफ्तार
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शशिकांत कुमार (पिता- अभिमन्यु सिंह), ग्राम चिरौला के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त