गढ़मुक्तेश्वर: स्याना चोपला के पास पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्याना चोपला के पास से किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त जगराम को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।