गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने बृजघाट से दो वाहन लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटी कार और अवैध असलहा बरामद
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीर्थ नगरी बृजघाट से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें हरियाणा के पलवल में एक दिन पहले तीन बदमाशों ने दूल्हे व उसके परिजनों को गन पॉइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया था और दूल्हे व परिजन से स्विफ्ट कार व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। गढ़ पुलिस ने तीन बदमाशों में से दो बदमाशों को दबोच लिया