जमुई: गिद्धेश्वर पहाड़ियों में सर्वेक्षण में मिले नवपाषाण कालीन शैल चित्र, वन विभाग की टीम ने की खोज
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 जमुई जिले की गिद्धेश्वर पहाड़ियों में स्थित शैलाश्रयों (रॉक शेल्टर्स) में नवपाषाण काल से प्रारंभिक इतिहास काल के महत्वपूर्ण शैल चित्रों की खोज की गई है। जमुई वन प्रमंडल के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जिसे क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए एक बड़ी खोज माना जा रहा है। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह 9:00 बजे हुई है।