जंसा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने परमहंस स्वीट हाउस पर कार्रवाई की। विभागीय टीम के अचानक पहुंचने से बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने लगी। इस दौरान टीम ने दुकान से खाद्य पदार्थों का नमूना (सैंपल) लिया और संबंधित रसीद भी अपने साथ ले गई। कार्रवाई की सूचना मिलने पर जंसा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उनकी विभागीय टीम के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस भी हुई।
मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण चंद पटेल ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम परमहंस स्वीट हाउस पहुंची थी। शिकायत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए नमूना लिया गया है
विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय बाजार में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Nov 20, 2026