भादरा, 22 जुलाई। भोजासर गांव में ग्वार की फसल पर स्प्रे करते समय किसान कपिल (43) की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए पहले राजकीय अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। भादरा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।