कासगंज: जिले में यातायात नियमों पर सख्ती, 170 चालान और मोडिफाइड साइलेंसर वाली 2 बुलेट की गई सीज
कासगंज में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मालगोदाम चौराहा, राजकोल्ड तिराहा और नदरई तिराहा पर सघन चेकिंग के दौरान 170 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 2 बुलेट बाइक सीज की गईं। अभियान में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।