बड़ौत: सिरसली प्रधान हत्याकांड के ₹25-25000 के इनामी 2 आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का आरोपी घायल
Baraut, Bagpat | Jun 7, 2025 सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर हत्याकांड का खुलासा हो गया। बिनौली पुलिस ने शनिवार सुबह हरिद्वार से 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवनीत बिजनौर और अर्जुन सिरसली हैं। पुलिस जब नवनीत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामदगी के लिए सिरसली बिजरौल रजवाहे पहुंची तो नवनीत ने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।