बड़ौत: आसिफपुर खड़खड़ी में 2 दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला, 2 महिलाएं व 7 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 7, 2025 शनिवार को बड़ौत थाने पर आसिफपुर खड़खड़ी निवासी दाऊद ने तहरीर दी कि 3 महिला सहित 13 नामजद व 8-10 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडों में धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके परिजनों पर हमला कर मारपीट की गई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बड़ौत पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक धाराओं में 2 महिला सहित सात अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए।