ग्यारसपुर: राम जानकी मंदिर में चोरी, चोर भगवान के मुकुट ले गए
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घटेरा में स्थित राम जानकी मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर भगवान के मुकुट चुरा ले गए।सोमवार सुबह 8 बजे जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है ।