शिवपुरी नगर: पिपरोनिया में कुटीर के लिए रिश्वत न देने पर परिवार के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट, एसपी से लगाई गुहार
पिपरोनिया गांव के रहने वाले कोमल वंशकार पुत्र बालकिशन वंशकार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के दबंग कुटीर के नाम पर रिश्वत मांग कर रहें थे। जिसमें उन्होंने 10 हज़ार रुपए दबंग को दे दिए तो दबंग 10000 रुपए और देने की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो दबंगों ने घर में घुसकर उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी।