सादाबाद: सादाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए भाकियू और युवाओं ने निकाला टॉर्च मार्च
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में किसान यूनियन के बैनर तले किसानों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत हाइवे पर स्थित पूर्व पीएम चौ.चरण सिंह की प्रतिमा स्थल से हुई। यहां बड़ी संख्या में किसान और युवा एकत्र हुए और हाथों में मोबाइल टॉर्च लेकर मार्च निकाला। यह मार्च मुख्य मार्गों से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंचा।