मानपुर: पुलिस की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध की कार्रवाई,62 लीटर से अधिक शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त,केस दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 9, 2026 मानपुर एवं ताला बांधवगढ़ क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गठित फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब सवा लाख रुपए से अधिक का मशरूका जब्त किया है मुखबिर की सूचना पर पहली कार्रवाई ताला से कुचवाही तिराहे के पास और दूसरी कार्रवाई जयसिंहनगर रोड पर की गई जहां 62.16 ली.शराब व दो मोटरसाइकिल जब्त कर केस दर्ज किया गया है।