पाली: हिट एंड रन का खौफनाक मामला, तेज रफ्तार कार ने डॉक्टर की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, पसली और अंगूठा फ्रैक्चर
Pali, Korba | Jun 21, 2026 कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र से एक सनसनीखेज हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर शक्ति डिक्सेना की कार को सामने से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोप है कि कार चालक ने टक्कर मारने के बाद उन पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।