अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहर्रम पर्व पर निकाले जा रहे जुलूसों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं निकाले जाने वाले ताजियों के मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
#UPPolice