प्रतापगढ़: सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 50 शिकायतों का निस्तारण किया गया
सदर तहसील में शनिवार शाम 4 बजे तक आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर ने जन समस्याएं सुनीं। कुल 262 शिकायतों में से 50 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि विवादों को सुलझाने तथा जनकल्याणकारी