बीकानेर: देशनोक की रोही में पेड़ से लटका मिला नरकंकाल, युवक की संदिग्ध मौत की जांच शुरू
देशनोक थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के पास रोही क्षेत्र में एक पेड़ से लटका युवक का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नागौर जिले के बड़ा गांव निवासी शिवराज सिंह राठौड़ के रूप में