प्रतापगढ़: ई-रिक्शा में सक्रिय महिला टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, माँ बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन से 2 गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा सवार यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला टप्पेबाज गिरोह की दो सदस्यों को मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के पास से चोरी के गहनों की बिक्री से प्राप्त 36,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं बातचीत और धक्का-मुक्की कर यात्रियों का ध्यान भटकाकर आभूषण उड़ा