जौनपुर: लाइनबाजार चौराहे से महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी के नेतृत्व में थाना सरपतहाँ के नामजद आरोपित अखिलेश कुमार पुत्र मनीराम और उसकी पत्नी सीमा भारती, निवासी पलिया थाना सरपतहाँ को लाइनबाजार चौराहे से शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार किया गया।