जौनपुर: कॉलेक्ट्रेट में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। नेतृत्व कर रहे अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ और धर्मांतरण हिन्दू समाज के अस्तित्व के लिए खतरा बन चुके हैं।