जौनपुर: पुलिस लाइन में एसपी ने परेड की सलामी ली, शाखाओं का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को सुबह साढ़े 7 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों व पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया।