इस्लामनगर अलीगंज: हाबुनगर में खेत में पानी देखने गए किसान की निर्मम हत्या, टांगी से काटे गए दोनों पैर
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हाबुनगर गांव में सोमवार शाम खेत में पानी देखने गए 50 वर्षीय किसान अमीरक यादव की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने मंगलवार सुबह 6 बजे बताया कि अज्ञात अपराधियों ने टांगी से हमला कर उनके दोनों पैर काट दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है।