चक्रधरपुर: भादो अमावस्या पर राणी सती मंदिर, श्मशान काली मंदिर, चांदमारी स्थित काली मंदिर व अन्य मंदिरों में हुई पूजा, उमड़ी भीड़
भादो अमावस्या पर गुरुवार को चक्रधरपुर की राणी सती मंदिर,श्मशान काली मंदिर,चांदमारी स्थित काली मंदिर व अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भादो अमावस्या महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को राणी सती मंदिर में संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन हुआ।