रानीगंज: भूमिहीन महादलित परिवारों ने सीओ से जमीन देने की की मांग
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में आज भी कई ऐसे महादलित परिवार हैं, जो भूमिहीन होने के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। आवास के लिए जमीन नहीं होने के कारण कई परिवार सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं।