गलत संगति और नशे को ‘ना’ कहना सीखें विद्यार्थी : एसपी हेमंत
श्रीजी पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों का विद्यार्थियों से सीधा संवाद, छात्रों ने पूछे सवाल
नाथद्वारा। नशे की शुरुआत अक्सर गलत संगति से होती है और इससे बचने का सबसे आसान रास्ता है गलत चीजों को स्पष्ट रूप से ‘ना’ कहना। विद्यार्थियों को यह आदत बचपन से ही विकसित करनी चाहिए। यह बात एसपी हेमंत कलाल ने श्रीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के जागरूकता एवं सीधा संवाद कार्यक्रम में कही।
एनकोर्ड, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एसपी कलाल ने विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।
अधिकारियों से बेझिझक पूछे सवाल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न�