रॉबर्ट्सगंज: चुर्क पुलिस लाइन में एसपी ने साइबर अपराध पर गोष्ठी का आयोजन किया
सोनभद्र पुलिस अब साइबर अपराधियों पर और ज्यादा सख्ती से शिकंजा कसने की तैयारी में है, एसपी अभिषेक वर्मा ने रविवार शाम 6 बजे साइबर अपराध गोष्ठी आयोजित कर साइबर थाना और साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा की,बैठक में NCRP पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण, साइबर ठगी के मामलों में धनवापसी, मोबाइल और IMEI ब्लॉकिंग, साइबर थाना में दर्ज मुकदमो की समीक्षा हुई।