गोपालगंज: जादोपुर थानाध्यक्ष व एक दलाल सहित 4 लोगों ने केस में फंसाने की धमकी देकर की थी पैसा की वसूली, गिरफ्तार: एसपी विनय तिवारी
जादोपुर थाना प्रभारी ने कुछ लोगों को पैसा की वसूली की लिए हाजत में बंद कर चौकीदार व चालक के साथ दलाल के माध्यम से पैसा वसूली की गई थी। इस मामले में जांच के बाद जादोपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया। इसकी जानकारी एसपी विनय तिवारी ने बुधवार की शाम छह बजे दी।