तरारी: पटना में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और तरारी विधायक विशाल प्रशांत की आत्मीय मुलाकात, विकास पर चर्चा
Tarari, Bhojpur | Dec 24, 2025 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से आज पटना स्थित उनके आवास पर तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल प्रशांत ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात औपचारिकता से आगे बढ़कर संगठनात्मक विश्वास, अपनत्व और आत्मीय संवाद में तब्दील हो गई।मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास, संगठन की मजबूती और जनसेवा के विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।