तरारी: धान नहीं लेने वाले पैक्स पर चलेगा डंडा, तरारी विधायक का सख्त एक्शन प्लान, किसानों के हक में विशाल प्रशांत का फरमान
Tarari, Bhojpur | Dec 22, 2025 तरारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों का धान सरकारी दर पर नहीं खरीदे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तरारी के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। विधायक ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसानों से धान खरीदने में आनाकानी करने वाले पैक्स और एसएफसी गोदाम के कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।