तरारी: लबना गांव में मां-बेटे की निर्मम हत्या के बाद मिला इंसाफ, आठ साल बाद दो दोषियों को उम्रकैद और अर्थदंड की सजा
Tarari, Bhojpur | Dec 23, 2025 सिकरहटा थाना क्षेत्र के लबना गांव में वर्ष 2017 में हुई दोहरी हत्या के मामले में आरा व्यवहार न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। आरा की एडीजे-8 नीरज कुमार की अदालत ने हत्या के आरोप में दोषी पाए गए रितेश कुमार और विजय पांडेय को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।यह फैसला सिकरहटा थाना कांड संख्या