Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

पंडोह लाल पुल के निर्माण कार्य में देरी से बढ़ी लोगों की चिंता पंडोह बाजार में बन रहे नए लाल पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। पुल की बाजार की ओर नींव निर्माण के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया है, लेकिन लंबे समय से वहां कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यदि व्यास नदी में जलस्तर बढ़ता है और अधिक मात्रा में पानी आता है, तो अधूरा निर्माण कार्य और खुला गड्ढा पंडोह बाजार के लिए खतरा बन सकता है। लोगों को आशंका है कि ऐसी स्थिति में बाजार क्षेत्र को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले पुल की नींव का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से पंडोह बाजार और आसपास के लोगों को बचाया जा सके।

Mandi, Mandi | Jun 5, 2026
पंडोह लाल पुल के निर्माण कार्य में देरी से बढ़ी लोगों की चिंता पंडोह बाजार में बन रहे नए लाल पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। पुल की बाजार की ओर नींव निर्माण के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया है, लेकिन लंबे समय से वहां कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यदि व्यास नदी में जलस्तर बढ़ता है और अधिक मात्रा में पानी आता है, तो अधूरा निर्माण कार्य और खुला गड्ढा पंडोह बाजार के लिए खतरा बन सकता है। लोगों को आशंका है कि ऐसी स्थिति में बाजार क्षेत्र को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले पुल की नींव का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से पंडोह बाजार और आसपास के लोगों को बचाया जा सके। - Mandi News