संग्रामपुर: शॉर्ट सर्किट से टाटा इंडिका में आग लगी, चालक बाल-बाल बचा
संग्रामपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर धनकुंडा के समीप शॉर्ट सर्किट से एक टाटा इंडिका कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में चालक सह वाहन मालिक बाल-बाल बच गया, जबकि कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार, कार नवगाई गांव निवासी रंजीत सिंह की थी। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना में कार्यरत अग्निक अमित रंजन, अग्निक अविनाश आनंद और अग्निक चालक