कटोरिया: भैरोपुर गांव: आपसी विवाद में मारपीट, मां-बेटी जख्मी
Katoria, Banka | Apr 18, 2026 भैरोपुर गांव में शनिवार दोपहर को आपसी विवाद में हुई मारपीट में चम्पा देवी एवं उसकी दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी जख्मी हो गयी। जख्मी का इलाज दोपहर करीब ढाई बजे कटोरिया अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में जख्मी महिला ने गांव के ही कारू पुझार पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है।