सारठ: CO केसीएस मुंडा ने थानेदार व उर्स मेला समिति सदस्यों संग मेला क्षेत्र का जायजा लिया, स्वच्छता के निर्देश दिए
Sarath, Deoghar | Mar 30, 2026 सारठ CO व उर्स मेला समिति के अध्यक्ष केसीएस मुंडा ने सोमवार रात 10 बजे तक थानेदार व समिति सदस्यों संग मेला क्षेत्र का जायजा लिया। बताया कि 6 दिवसीय वार्षिक उर्स का दूसरा दिन है और मेले व मजार में चादरपोशी के लिए आए श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। वहीं मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व रास्ता क्लियर रहे, इसका निर्देश मेला समिति को दिया है