सहसवान: नगर दहगवाँ में वार्ड नंबर 09 में 3 दिन से बिजली सप्लाई बाधित, बिजली विभाग की लापरवाही
नगर दहगवाँ के वार्ड नंबर 09 में 03 दिन से विद्युत सप्लाई बाधित है। सम्बंधित जेई विजेंद्र पाल सिंह से शिकायत के बाबजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 05 मिनट भी लोगों को सप्लाई नहीं मिली है। सप्लाई नहीं मिलने से सभी उपकरण पड़े बंद, पानी को भी लोग परेशान है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग भटक रहे हैं। लेकिन विद्युत विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।