बिलासपुर: खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 8 वाहन किए गए जब्त
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 8 वाहन जब्त बिलासपुर जिले में अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। चकरभाठा, बिल्हा, उमरिया, खैरा, पिपरा समेत कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।