बक्सर जिला अंतर्गत बड़का ढकाइच गांव स्थित प्राचीन मंदिर से चोरी हुई सात मूर्तियां एवं एक मुकुट को कोईलवर थाना पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए बरामद किया। न्यायालय की विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरा सिविल कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कोईलवर थाना से सभी मूर्तियों को विधिवत मंदिर प्रबंधन को सौंप दिया गया।