कोईलवर: मथुरापुर पंचायत के बागमझौवां में हनुमान मंदिर का 20वां वार्षिकोत्सव, अखंड हरि नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
कोईलवर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के बागमझौवां गांव में हनुमान मंदिर में मंगलवार को 20वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन के साथ किया गया।मंगलवार दोपहर 1:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकीर्तन आरंभ हुआ। इस अवसर पर राज स्तरीय कीर्तन मंडली के अध्यक्ष के नेतृत्व में हरि नाम का मधुर गान किया गया है जिससे पूरा क्षेत्रभक्तिरस मे डूब गया।