लातेहार: जन शिकायत निवारण शिविर में लोगों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने त्वरित समाधान का दिया निर्देश
लातेहार: समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा।